पौड़ी गढ़वाल : नए इरादे युवा सरकार राज्य स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम..

Spread the love

जनपद में 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आज विकास भवन सभागार पौड़ी में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिमेदारियां सौपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘नए इरादे युवा सरकार‘ के तहत आयोजित कार्यक्रम प्रतीकात्मक ना होकर वास्तविक रूप से भव्य एवं उत्कृष्ट कोटी के हों। । साथ ही जनपद के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय युवा खेल महाकुम्भ का आरम्भ किया जायेगा। कहा कि प्रतियोगिताओं में शामिल 03 सर्वेश्रेष्ठ प्रतिभागियों को तथा खेल महाकुम्भ में विजेता खिलाड़ियों को 09 नवम्बर, को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही 08 नवम्बर को जनपद मुख्यालय के पुलिस लाईन में पुलिस कार्मिकों द्वारा बॉलीबॉल मैच आयोजित किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 09 नवम्बर, को जनपद मुख्यालय में प्रातः 7.45 बजे स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी साथ ही नए मतदाताओं को जनपद एवं तहसील स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीप आयकॉन दिव्यांगजनों के समान में आवश्यक उपकरणों का वितरण किया जायेगा।
वहीं कार्यक्रम में सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन, स्वामित्व कार्डों का वितरण, आत्मा योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा प्रगतिशील कृषकों को कृषक पुरुस्कार, प्रमाण पत्रों एवं कृषि उपकरणों का निःशुल्क वितरण, कार्यक्रम विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट एवं पोषण किटों का वितरण, सहकारिता विभाग द्वारा कृषक कल्याण योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को चौकों का वितरण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा इस अवसर पर कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाहन चालकों, स्वच्छकों, आर्युवेद विभाग के कार्मिकों, नगर पालिका के अन्तर्गत सफाई कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्यों हेतु उनके दल नायकों को कोरोना वरियर अवार्ड से तथा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया जायेगा। नगर पालिका के अन्तर्गत संचालित एन.यू.एल. के समूहों को भी अपने क्षेत्रान्तर्गत उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु सम्मानित किया जायेगा। साथ ही शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को भी को सम्मानित किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि इस अवसर पर कोविड के दृष्टिगत वृहद स्तर पर वेक्सिनेशन करने, कार्यक्रम स्थल पर सैनेटाईजर एवं निःशुल्क मास्क वितरण आदि की व्यवस्था के साथ ही कोरोना अनुरूप व्यवहार करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभात फेरी आदि कार्यक्रमों के अन्तर्गत प्रतिभाग करने वाले बच्चों हेतु जलपान आदि की व्यवस्था अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पौड़ी के द्वारा की जायेगी। रामलीला मैदान में स्थापित किये जाने वाले विभागीय स्टॉलों हेतु स्टॉल एवं साउण्ड आदि की व्यवस्था अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग पौड़ी के द्वारा की जायेगी। पर्यटन अधिकारी को जनपद मुख्यालय में साहसिक खेलों से सम्बन्धित गतिविधि आयोजित करवाने, पूर्ति अधिकारी को पात्र व्यक्तियों को उज्वला गैस कनैक्शन एवं अन्नोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमन्त्री राशन किटों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनपद के प्रत्येक विधान सभा में हुए सर्वोच्च कार्यों से संबंधित 05-05 बिन्दुओं पर बैनर/होर्डिंग लगाने को कहा। साथ ही अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि राज्य गठन के समय, अब और 2025 में जनपद का प्रगति विजन ग्राफ बनाकर प्रदर्शित करवायें।

और पढ़े  देहरादून- शहर में आज ब्लैक आउट से परखी जाएगी तंत्र की तत्परता, कई इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड बोर्ड Result 2026: लड़कियां फिर रहीं आगे, लड़कों को 10वीं में 6.16 तो 12वीं में 8.05 फीसदी का फासला 

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित कर दिए हैं। 10वीं में रामनगर…


    Spread the love

    ऋषिकेश- उत्तराखंड बोर्ड: शाबाश-  टैक्सी चलाकर पिता करते रहे दिनरात मेहनत, बेटी ने प्रदेश में टॉप कर बढ़ाया मान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षाओं में हरिद्वार की वंशिका ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने वाला क्षण दिया। वंशिका के पिता टैक्सी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *