ऋषिकेश :  महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेसी एक बार फिर सड़कों पर उतर गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर महंगाई के खिलाफ धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि एक तरफ कोरोना की मार जनता पर पड़ रही है। दूसरी ओर मोदी सरकार की महंगाई से गरीब आदमी भूखे पेट सोने को मजबूर हो रहा है। कांग्रेस कि सरकार के समय 450 रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 920 रुपए के पार पहुंच चुकी है। हिमाचल के उपचुनाव में करारी हार के बाद सरकार ने कुछ रुपए पेट्रोल और डीजल के दाम में कम कर वाही वाही लूटने की कोशिश की है। जिसे जनता समझ चुकी है। कार्यकर्ताओं ने जनता से कांग्रेस के धरने प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार को वोट की चोट से सबक सिखाने की अपील की है।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…