पूर्णिया : विद्यालयों को जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करवाये जाने की मांग

Spread the love

पूर्णिया जिला में-प्रखंड में करीब एक दर्जन ऐसे प्राथमिक विद्यालय है.जिनकों अपना भूमि नहीं रहने के कारण आज भी विद्यालय दूसरे पोषक क्षेत्रों में अवस्थित विद्यालयों में टेक कर चलाना मजबूरी हो गया है। भूमि के अभाव में विद्यालय भवन नहीं बनने के कारण दूसरे पोषक क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम रहती है। इसी समस्या को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कसबा के नये अंचलाधिकारी फईमउद्दीन अंसारी से उनके कार्यालय में मिलकर प्रखंड के सभी भूमिहिन विद्यालयों को जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करवाये जाने की मांग किये। सबसे पहले प्रमंडीय उपाध्यक्ष अपने टीम के साथ नये अंचलाधिकारी का स्वागत माला पहनाकर किये। इसके बाद प्रखंड के ऐसे विद्यालयों को जमीन के अभाव में अबतक मकान नहीं बनने के कारण उक्त पोषक क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में हो रही कठिनाईयों से अवगत करवाया। इधर अंचलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड में जो भी भूमिहिन विद्यालय है उनकी सूचि बनाई जा रही है। वहीं किन किन जगहों पर बिहार सरकार की जमीन है। उनका ब्यौरा को खंगाला जा रहा है। जल्द ही सभी भूमिहिन विद्यालयों को भूमि उपलब्ध करवाया जायेगा। इस मौके पर बीआरपी पंकज पाठक भी उपस्थित थे।


Spread the love
और पढ़े  सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें,सिक्किम की सुरंग में 20 मौतें, विधानसभा में मौन, PM-अमित शाह ने CM से ली जानकारी
  • Related Posts

    शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, 8 लोगों को रौंदा; अब टीआई ने मामले में तोड़ी चुप्पी

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिले के रैपुरा थाने में बुधवार 22 जुलाई को हुई घटना को लेकर आखिरकार थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरा घटनाक्रम स्पष्ट किया।…


    Spread the love

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *