पूर्णिया : विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक

विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार, जिला मंत्री श्री रवि भूषण झा, सह मंत्री मनिष भारती, उपाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सहरसा जिला के गोलमा गाँव के मूल निवासी एवं पटना के प्रसिद्ध हड्डी रोग सर्जन तथा पद्मश्री से सम्मानित डा०रवीन्द्र नारायण सिंह विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं ।
विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक हरियाणा के फरीदाबाद में (17 एवं 18 जुलाई ) पहले दिन संगठन में कई बदलाव किए गए! मिलिंद पराण्डे को पुनः केन्द्रीय महामंत्री, आलोक कुमार को कार्याध्यक्ष, चपंत राय को उपाध्यक्ष बनाए रखा गया है! पूर्व उपाध्यक्ष श्री जगरनाथ शाही को केन्द्रीय सत्संग एवं धर्माचार्य टोली में रखा गया है ।
विहिप में प्रत्येक तीन वर्षों पर केन्द्रीय चुनाव होता है! यह बैठक फरीदाबाद में प्रारंभ हुई है । देश भर के लगभग 275 विहिप पदाधिकारियों ने भाग लिया! बैठक में संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी, विहिप के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु सदाशिव कोकचे उपस्थित रहे! बैठक में धर्मांतरण के बिरुद्ध केन्द्रीय कानुन, मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, बंगाल में हुई हिंसा तथा कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारी के विषय पर व्यापक चर्चा हो रही है! जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि नये दायित्व परिवर्तन से संगठन के कार्य में गति आएगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा! विहिप पूर्णिया सभी नव दायित्ववानो को बधाई एवं शुभकामनाएं देती है ।
पूर्णिया के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह व्याप्त है! हर्ष व्यक्त करने वालों में पवन कुमार पोद्दार, रवि भूषण झा, मनिष भारती, ब्रजभूषण सिंह, विनित भदोरिया, बैभव कुमार सिंह, अजय प्रसाद साह,मनोज कुमार साह,गुड्डू शांति साह, प्रमोद कुमार मेहता, बिकाश आदित्य, अमित बाबा, राजा पोद्दार, शुभम पोद्दार, अनमोल अमन, कपिल, मनोज कुमार मोनू, बिक्की मेहता, पी के पल्लव, शिवशंकर तिवारी, अखिल वत्स, दिलिप मेहता राजेश जयसवाल आदि प्रमुख है!

और पढ़े  पाकिस्तान में हिंदू मंदिर गिराया: विश्व हिंदू परिषद नाराज, कहा-मदरसा बनाने के लिए ढहाया 100 साल पुराना मंदिर
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…