पूर्णिया : उर्वरक की कालाबाजारी को लेकर किया दुकानों का निरीक्षण।

Spread the love

पूर्णिया जिला में उर्वरक की कालाबाजारी ,जमाखोरी एवं अधिक मूल्यों में बिकने की संभावना को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी प्रकाश चंद्र मिश्र ने कसबा नगर के कई खाद  दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक लिस्ट, बेचने की पद्धति एवं बिक्री मूल्यों का भी निरीक्षण किया। जिला कृषि पदाधिकारी ने दुकान पर आए किसानों से भी खाद के संबंध में बातचीत किया। तथा मूल्यों के बारे में जानकारी लिया। किसानों द्वारा संतुष्ट जवाब सुनकर जिला कृषि पदाधिकारी भी काफी सामान्य नजर आए ।जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में उर्वरक की जमाखोरी, कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी और ना अधिक दाम ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के अंदर जितने भी अवैध ढंग से बिना लाइसेंस के खास दुकान चल रहे हैं वह शीघ्र बंद हो जायेंगे। अगर बंद नहीं होते हैं तो उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यूरिया की कीमत में भी उन्होंने ज्यादा लेने की बात नहीं कही। जिला कृषि पदाधिकारी के साथ प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार ,कृषि सलाहकार अर्जून सिंह, आत्मा के दीपक कुमार मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  समय से पहले आ सकता है मानसून- 25 से 27 तारीख तक केरल पहुंचने के आसार, 5 राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    वियतनाम और दक्षिण कोरिया दौरे पर राजनाथ सिंह, भारत की रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

    Spread the love

    Spread the loveरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना,…


    Spread the love

    NEET: पेपर लीक मामले में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने लातूर में कोचिंग संचालक को पकड़ा, मोबाइल पर मिला प्रश्नपत्र

    Spread the love

    Spread the loveपेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर शहर से एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *