पीएम मोदी आगमन : पहली नवरात्रि पर पीएम मोदी आ सकते हैं उत्तराखंड दौरे पर, तैयारियां तेज…

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पहली या दूसरी नवरात्रि के दिन उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि अभी इस संबंध में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बारे स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी
प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पीएम मोदी के उत्तराखंड के दौरे पर आने की संभावना है। अभी सरकार के पास उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आना बाकी है।

केदारनाथ में तैयारियां तेज
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बता दें कि कई दिनों से प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे की खबरें सामने आ रही हैं। पीएम मोदी एम्स ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ भी करने वाले हैं।

इससे पहले 2019 में केदारनाथ मंदिर के दौरे पर पहुंचे थे पीएम
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे के दौरान केदारनाथ के दर्शन कर राज्य के नेताओं से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले 2019 में केदारनाथ मंदिर का दौरा किया था।

देशभर के 162 चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों को प्राणवायु का तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 162 चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों को प्राणवायु का तोहफा देने जा रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पीएम केयर फंड से बनाए गए सभी पीएसए प्लांट का लोकार्पण करेंगे।
पीएम केयर फंड से देशभर के 1500 चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री एम्स ऋषिकेश में एक हजार एलपीएम प्रति मिनट क्षमता वाले पीएसएस ऑक्सीजन प्लांट का लोकर्पण करेंगे। इसके साथ देशभर में चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में 201.58 करोड़ की लागत से तैयार 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया जाएगा।

और पढ़े  राहुल गांधी के तेवर बरकरार: कहा- दिल्ली पुलिस तो शाह को रिपोर्ट करती है, वे खुद पुलिस अफसरों से बात कर रहे थे

Spread the love
  • Related Posts

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल बोरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *