पंजाब में कैंसर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और यह रोजाना 68 लोगों की जान ले रहा है। सूबे में पांच साल के अंदर ही मृत्यु दर में 9.22 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। मालवा बेल्ट कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यही कारण है कि सूबा सरकार ने हाल ही में कैंसर को अधिसूचित रोग भी घोषित किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
कैंसर के ये प्रमुख कारण
- फसलों में हानिकारक कीटनाशकों का उपयोग
- दूषित पानी व खाद्य पदार्थों में भारी मिलावट
- खराब जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि की कमी
- महिलाओं में जल्द मासिक धर्म, देरी से विवाह और जागरूकता की कमी







