चंडीगढ़ दहलाने की साजिश नाकाम: बीकेआई से जुड़े 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 5 किलो जिलेटिन की छड़ें और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पीछे एक संदिग्ध बैग से पांच किलो जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक और हथियार बरामद कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने मामले में पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में उनके बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से संपर्क और विदेश में बैठे उसके संचालक सतनाम उर्फ सत्ता नौशेरा के निर्देश पर काम करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी लवप्रीत सिंह (19), जसनप्रीत सिंह उर्फ जसनदीप (21) और अमृतसर निवासी प्रभप्रीत सिंह उर्फ प्रभ (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रविवार दोपहर करीब दो बजे ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई की। बैग की तलाशी में टिफिन बॉक्स में संदिग्ध आईईडी मिला। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया। जांच में आईईडी सक्रिय नहीं मिला।
बाद में बैग से करीब पांच किलो जिलेटिन छड़ें, डेटोनेटर, रिमोट से संचालित उपकरण, पिस्टल, मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4(बी) और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में थाना-36 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों की चंडीगढ़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की योजना हो सकती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध आईईडी कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

और पढ़े  जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस

बैग में टिफिन के अंदर मिला संदिग्ध बम
सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग में टिफिन के अंदर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और संदिग्ध सामग्री की जांच शुरू की गई। मामले में फॉरेंसिक टीम समेत संबंधित विशेषज्ञों ने भी जांच की।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों से सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच से जुड़ी आगे की जानकारी तथ्यों के सत्यापन के बाद साझा की जाएगी।

  • Related Posts

    एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी: 27 अक्तूबर को जालंधर से आगाज, 1 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    हॉकी के मैदान पर पंजाब एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक पहचान दर्ज कराने जा रहा है। पहली बार पंजाब में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा है।…

    जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शातिर अमृत डालम गिरफ्तार: ऑपरेशन ईस्टर्न रीच में मोल्दोवा से काबू, पंजाब लाई पुलिस

    पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े कुख्यात आरोपी अमृत दालम उर्फ अमृतपाल सिंह…