नैनीताल / हल्द्वानी : मानव वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

आज ग्राम बकुलिया के अंतर्गत मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकथाम हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, क्षेत्र में स्थापित की गई सोलर फेंसिंग के लाभ एवं रखरखाव के विषय में ग्राम वासियों को श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार द्वारा जागरूक किया साथ में ग्राम वासियों से सहयोग की अपील भी की गई। ग्राम प्रधान श्री विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि पिछले वर्ष गांव में हाथियों द्वारा बहुत आतंक मचाया गया था लेकिन जब से विभाग द्वारा सोलर फेंसिंग लगवाई गई है तब से हाथियों के साथ-साथ अन्य वन्यजीवों से भी गांव की फसलों की तथा जनता की रक्षा बखूबी हो रही है, श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी महोदय द्वारा ग्राम वासियों से अपील की गई कि वह कुछ वॉलिंटियर्स की नियुक्ति गांव से ही करें जो सोलर फेंसिंग का रखरखाव करें विभाग द्वारा जो भी संभव सहयोग होगा किया जाएगा और यह पहल पूरे प्रदेश के लिए आदर्श साबित होगी। सभी ग्राम वासियों ने श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी महोदय का आभार प्रकट किया श्रीमान प्रभागीय वन अधिकारी महोदय संदीप कुमार बोले कि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री नवीन दुम्का के अथक प्रयास और सहयोग से सोलर फेसिंग लगाना संभव हो पाया। आज के कार्यक्रम का आयोजन श्री रोहित मिश्रा द्वारा किया गया। आयोजित बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, वन क्षेत्राधिकारी गोला श्री आर. पी. जोशी, उप वन क्षेत्राधिकारी गोला श्री प्रमोद बिष्ट, ग्राम प्रधान किशनपुर सकुलिया विपिन चंद्र जोशी, जीवन राठौर, शिरोमणि चौबे, गुलाब सिंह खाती, बलवंत सिंह मेहरा, पूरन चंद पांडे, मोहन चंद्र गुरुरानी, रोहित मिश्रा, हरीश चौबे, गगन जोशी, भास्कर मिश्रा, मनोहर सिंह, हरीश चंद्र मिश्रा, प्रकाश सिंह खाती, नवीन चंद पाठक, दीपक सिंह, आनंद सती, बंशीधर भट्ट, राजकुमार, प्रह्लाद सिंह, मुकेश चंद पाठक, हरीश कुमार,हरप्रसाद, सुरेश शर्मा, राम सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट, पान सिंह मेहता, मोहन चंद्र, हरीश चंद्र शर्मा, नीरज सिंह रावत, गोपाल सिंह जीना,ललित मोहन जोशी शामिल रहे।

और पढ़े  कश्मीर में उत्तराखंड STF का ऑपरेशन: देशभर में सक्रिय साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *