नैनीताल / हल्द्वानी : जस्टिस पंत ने दिया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा..

Spread the love

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य और पूर्व में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके जस्टिस प्रफुल्ल चंद्र पंत ने आयोग के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पूर्व में सर्वोच्च न्यायालय में जज, मेघालय हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं।
हल्द्वानी निवासी जस्टिस पंत ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार 11 सितंबर को वह स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा देकर हल्द्वानी आ गए हैं। जस्टिस पंत सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्ति के बाद 19 अप्रैल 2019 को आयोग के सदस्य बनाए गए थे। इस दौरान वह आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे। पंत उत्तराखंड राज्य के प्रथम विधि एवं न्याय सचिव, नैनीताल के जिला जज, उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  धामी कैबिनेट- रामसिंह कैड़ा ने ली मंत्रिपद की शपथ, छात्रसंघ अध्यक्ष से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *