नैनीताल / हल्द्वानी : अब ठंडी सड़क पर वाहन पार्क किया तो होगी कार्रवाई, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना ।

Spread the love

ठंडी सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों की पुलिस को फिर याद आई है। अब वाहन खड़ा करने वाले वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी यातायात ने कोतवाली पुलिस, यातायात पुुलिस और सीपीयू को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने ठंडी सड़क पर वाहनों के संचालन और खड़ा करने पर रोक लगाई थी। इस मार्ग को पैदल घूमने के लिए उपयुक्त माना गया है। इस आदेश का पालन कराने के लिए एसपी यातायात देवेंद्र पिंचा ने बहुउद्देश्यीय भवन में एक बैठक बुलाई। बैठक में पुलिसकर्मियों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर चेकिंग के लिए एक टीम गठित की गई थी। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों का तबादला हो गया। इसी कारण ठंडी सड़क पर चेकिंग का कार्य ठप है। एसपी यातायात पिंचा ने निर्देश दिया कि शनिवार से कोतवाली पुलिस, सीपीयू और यातायात पुलिस ठंडी सड़क पर चस्पा चालान और अन्य प्रकार के चालान की कार्रवाई करेगी। कालूसिद्ध मंदिर तिराहे पर ऑटो नहीं खड़े होंगे
हल्द्वानी। कालूसिद्ध मंदिर तिराहे पर ऑटो या ई-रिक्शा खड़े नहीं किए जाएंगे। तिराहे पर तिपहिया खड़ा होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि स्टैंड से वाहन चलाने की अनुमति दी गई है। कुछ लोगों ने कालाढूंगी तिराहे से ऑटो संचालन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी है, लेकिन तिराहे पर ऑटो खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा होगी। इस कारण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भोलानाथ गार्डन से ऑटो चालकों को चलने की इजाजत दी गई है। 500 मीटर के दायरे में कालाढूंगी रोड पर ई रिक्शा और ऑटो चालकों की चार यूनियन काम करती हैं।

और पढ़े  हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *