नैनीताल- कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चालक व 6 यात्री घायल

Spread the love

देहरादून से लौट रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस घने कोहरे में बीच हाईवे पर खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक व छह यात्री घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस मंगलवार शाम 27 यात्रियों को लेकर देहरादून से लौट रही थी।

रात करीब 12:30 बजे बस काशीपुर और जसपुर के बीच कुंडा में पहुंची ही थी कि हाईवे पर बीचोंबीच खड़े टैंकर से जा टकराई। हादसे में चालक पवन कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य को भेजा गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बस और टैंकर को कब्जे में ले लिया। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

सुबह बस अड्डे पहुंच परिचालक कैलाश चंद्र मठपाल ने पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी। बताया गया कि टैंकर चालक ने लापरवाही से वाहन खड़ा किया था और कोहरे के कारण बस चालक को टैंकर नजर नहीं आया।


Spread the love
और पढ़े  देवप्रयाग- बड़ा हादसा: तोता घाटी में बस के ब्रेक फेल, सवार थे 39 लोग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love