नैनीताल : आज से सभी भक्तजन करेंगे मां नंदा-सुनंदा के दर्शन ।

Spread the love

नंदा देवी महोत्सव में माता के भक्तों ने कदली वृक्ष से मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण देर रात पूरा कर लिया। मंगलवार से भक्त नयना देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर सकेंगे।
सोमवार दोपहर 12 बजे से कदली वृक्ष से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां बनाने का काम शुरू हुआ। नना देवी मंदिर के दशावतार भवन में श्री राम सेवक सभा से जुड़े कलाकारों ने चंद्र प्रकाश साह के नेतृत्व में मां नंदा व सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू किया। मूर्ति निर्माण के कार्य में कुंदन सिंह नेगी, गोधन सिंह, हीरा सिंह नेगी, किशन गुरूरानी, गोविंद सिंह और हरीश पंत आदि जुटे रहे। कलाकारों ने संयुक्त रूप से मां नंदा सुनंदा को मूर्तियों को देवी रूप में भव्य स्वरूप प्रदान किया।
मोनिका साह, आरती संभल, कल्याणी और मेघा बिष्ट ने मां की मूर्तियों को आकर्षक रंग देकर और भव्यता प्रदान की। सागर सोनकर ने मां का वाटिका आसन तैयार किया। देर रात माता की मूर्तियों को मंडप में विराजमान किया गया। इस दौरान राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, उप सचिव विमल चौधरी, कोषाध्यक्ष विमल साह, प्रबंधक राजेंद्र बजेठा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, मुकुल जोशी, किशन नेगी आदि रहे।


Spread the love
और पढ़े  चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना के जवानों का रोमांचकारी प्रदर्शन, पैराग्लाइडिंग से दिखाए करतब
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *