नरेंद्र गिरि हत्या मामला : 7-8 घंटे चली पूछताछ के बाद आनंद गिरि को लेकर वापस प्रयागराज रवाना हुई सीबीआई ।

Spread the love

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हरिद्वार पहुंची सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गुरुवार को आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। इससे पहले सीबीआई ने आंनद गिरि से करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।
कंप्यूटर से डाटा लिया और लैपटॉप भी बरामद किया
सीबीआई की टीम बुधवार देर शाम आरोपी आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची। टीम ने आनंद गिरि का श्यामपुर कांगड़ी स्थित सील आश्रम खुलवाकर वहां से सुबूत जुटाए। टीम ने आश्रम के कंप्यूटर से डाटा लिया और लैपटॉप भी बरामद किया। इसके बाद सीबीआई की टीम लौट गई। 

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके शिष्य संत आनंद गिरि भी आरोपी हैं। मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई जांच कर रही है। कथित सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरि ने संत आनंद गिरि का उल्लेख करते हुए कहा कि वह हरिद्वार से उनकी किसी महिला या लड़की के साथ फोटो और वीडियो वायरल कर सकता है। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को श्यामपुर कांगड़ी स्थित उसके आश्रम से गिरफ्तार करके प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया था।
सीबीआई की टीम बुधवार को आनंद गिरि को प्रयागराज से रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची। टीम हवाई मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी। वहां से पांच गाड़ियों के काफिले में आनंद गिरि को लेकर श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रम पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले हरिद्वार पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सीओ श्यामपुर सर्किल रेखा यादव, थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान वहां मौजूद रहे। मीडिया और पुलिस कर्मियों को आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया। टीम अपने साथ लैपटॉप लेकर गई। टीम ने आश्रम के कमरों में छानबीन की। छत पर जाकर भी खोजबीन की। 

और पढ़े  रुड़की- यात्रियों के लिए काम की खबर, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मंडल स्टेशनों पर होगा ठहराव, पढ़ें ..

प्रिंटर से लेकर कई जरूरी सामान मंगवाए
सीबीआई टीम ने आनंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद वहां से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस से प्रिंटर से लेकर कई अन्य चीज मंगवाई गई। डाटा कॉपी करने के लिए डाटा केबल भी मंगवाई गई।

आश्रम के दो सेवादारों से पूछताछ
सीबीआई टीम देर रात तक आश्रम में रही। टीम ने आश्रम के दो सेवादारों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। आश्रम सील होने के बाद सेवादार पास के ही गांव में रह रहे थे। सीबीआई टीम ने 9.20 बजे दो सेवादारों को बुलाकर पूछताछ की।

कैमरों की डीवीआर भी चेक करेगी
आश्रम के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को ही एक व्यक्ति को पकड़ा था। चोर से पुलिस ने डीवीआर बरामद कर ली। लेकिन देर रात तक सीबीआई को डीवीआर नहीं मिल सकी। इसके लिए पुलिस की कागजी औपचारिकता करनी होगी। सीबीआई टीम डीवीआर मिलने पर उस भी खंगालेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *