देहरादून- विक्रम हत्याकांड: दून पुलिस ने भाई अरविंद से की पूछताछ, करीबियों पर शक की सुई, आरोपी पकड़ से बाहर

Spread the love

गैंगेस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में दून पुलिस ने उसके छोटे भाई अरविंद शर्मा से पूछताछ की है। इस प्रकरण में शक की सुई विक्रम शर्मा के करीबियों पर ही है।

बता दें कि सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी की सुबह कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रम शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड के बाजपुर का रहने वाला था लेकिन उसका लंबा आपराधिक इतिहास झारखंड के जमशेदपुर से जुड़ा था। वह जब जिम से बाहर निकल रहा था तब मॉल की सीढ़ियों पर घात लगाकर बैठे दो शूटरों ने उस पर बेहद करीब से फायरिंग की। हमले के बाद दोनों शूटर बाहर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

विक्रम जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह का गुरु माना जाता था। वह उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलिंग और स्टोन क्रशर के व्यवसाय से जुड़ा था। शुरुआत में पुलिस इसे झारखंड के गैंगवार से जोड़कर देख रही थी लेकिन अब जांच संपत्ति विवाद की ओर मुड़ गई है।

 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दून पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। सर्विलांस टीमें काम कर रही हैं। डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मामले में विक्रम शर्मा के भाई से पूछताछ की गई है, हालांकि वह नामजद नहीं है।


Spread the love
और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    कोटद्वार- गाड़ीघाट में रेलवे मालगोदाम के पास लकड़ी की चार दुकानों में लगी भीषण आग

    Spread the love

    Spread the love कोटद्वार रेलवे मालगोदाम के नजदीक गाड़ीघाट क्षेत्र में लकड़ी की चार दुकानों में   भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं रहीं।…


    Spread the love