देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने किया नगर निगम का औचक निरीक्षण, कर्मचारियों में मची भगदड़ ।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को देहरादून नगर निगम का औचक निरीक्षण किया। सीएम को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में जानकारी ली। वहीं, काम के लिए नगर निगम आए लोगों से बातचीत कर निगम की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा।
धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी भी चस्पा की जाए साथ ही आगंतुकों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *