थराली चमोली : कमरे में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक।

Spread the love

आज दोपहर लगभग दो बजे के करीब नारायणबगड़ कस्बे में किराए के मकान पर रह रहे धीरजसिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सनेड़ के कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे कमरे में रखा सामान, बिस्तर,कपडे,बच्चों की पठन-पाठन की सामग्री और नकदी भी जलकर खाक हो गए हैं।बताया जा रहा है कि धीरजसिंह की पत्नी खाना खाने के बाद किसी काम से बाजार चली गई थी।

अपनी छतों पर धूप सेंक रहे पड़ोस के लोगों ने जब धीरजसिंह के कमरे से धुएं की लपटे देखी तो उन लोगों ने दूसरे पड़ोसियों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कमरे में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना दिए जाने पर तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नेगी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

धीरजसिंह की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि उनका सारा सामान जल गया है,जिसमें कुछ नकदी भी थी। बताया कि उनका पति धीरजसिंह गैस एजेंसी की गाड़ी पर ड्राइवर की नौकरी करता है और वे लोग पिछले लगभग बीस वर्षों से इस कमरे में किराए पर परिवार के साथ रहते हैैं। स्थानीय पड़ोसियों ने शासन प्रशासन से इन लोगों के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दून में दूसरा दिन, विधायकों की कमियां गिनाईं, पदाधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश
  • Related Posts

    देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- देहरादून के नए DM किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती?बताई जनता दरबार का नाम बदलने की वजह

    Spread the love

    Spread the loveराज्य गठन के बाद से देहरादून में विकास हुआ है लेकिन नित नई समस्याएं भी जन्म लेती हैं। बढ़ती आबादी के सापेक्ष संसाधन उपलब्ध कराना हर किसी प्रशासनिक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *