देहरादून- राहुल गांधी का आज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, विरोध में BJP महिला मोर्चा का पैदल मार्च

देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीएमआई चौक से कार्यक्रम स्थल तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

राहुल गांधी के लिए बनाया गया स्टेज
छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।

सेवादल संभालेगा व्यवस्था
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।
और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…