थराली /चमोली : आखिर जेसीबी मशीन की मदद से नौवें दिन बाद बरामद हुए डुंग्री गांव के दोनों युवकों के शव।

Spread the love

विगत सप्ताह डबल रेड अलर्ट के दौरान पानी की पाइप लाइन ठीक करने गये नारायणबगड़ प्रखंड के डुंग्री गांव में पहाड़ टूटने से मलवे में दबे दो युवकों का शव आखिरकार आज जेसीबी मशीन की मदद से बरामद कर लिया गया है।

बताते चलें कि विगत पिछले दिनों राज्य में भारी अतिवृष्टि हुई और मौसम विभाग की चेतावनी अक्षरशः सत्य हुई थी कि राज्य के समूचे क्षेत्र में भारी बारिश ने हर कहीं बड़ी मात्रा में उत्पात मचाया था।इसी क्रम में जनपद चमोली के विकास खंड नारायणबगड़ के ग्राम पंचायत डुंग्री गांव में 19 अक्टूबर को गांव में पानी की सप्लाई बाधित होने के चलते गांव के दौ युवक बारिश के दरमियान पानी की लाइन ठीक करने निकल पड़े थे कि अचानक उनके ऊपर पहाड़ दरक कश्र टूट पड़ा था और तब से दोनों युवकों की खोजबीन चंल रही थी। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस,एसएसबी , राजस्व विभाग और डाग स्क्वायड आदि के सर् अभियान चलाये जाने के बाद भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

बृहस्पतिवार को देर शाम घटनास्थल पर जैसीबी के पहुंचने और खुदाई करने पर दोनों युवको का शव बरामद हो गया है। जिससे शासन प्रशासन और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित, कल स्कूल भी बंद
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *