लालकुआं : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में दर्जनों लोग भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

Spread the love

दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
बिन्दुखत्ता के खुरियखत्ता गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सुंदर सिंह कोरंगा के आवास पर 12 से अधिक लोंगो ने भाजपा से कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण की जिसमे विक्की थापा ,गंगा देवी मंजू कोरंगा ,देवेंद्र कोरंगा ,नंदन सिंह कोरंगा ,गंगा सिंह धनिक ,गौरा देवी, उमा देवी ,तारा सिंह दानू ,ममता कोरंगा ,हुकुम सिंह ,ललित कोरंगा ,हेमा कोरंगा, लक्ष्मी साही, तुलसी दत्त द्विवेदी, नारायण सिंह सनौला मोहन सिंह कार्की आदि लोगो ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल लोगों का कहना है कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप्प हो गये है। बेरोजगारी के कारण रोजगार के अभाव में युवा परेशान हैं महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त है, जिसके कारण भारी संख्या में लोगों के द्वारा कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की जा रही है। उक्त लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पूर्व कैप्टन प्रेम सिंह कोरंगा, पंकज दुर्गापाल, दीवान सिंह कार्की, गौरव सिंह, बलवंत सिंह, मोहन कुड़ाई, ललित मेहता सहित भारी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य बनेगा जिसका हाईकोर्ट तहसील में होगा, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *