डीजीपी अशोक कुमार :- सडको पर जाम व हादसों के लिए थाना प्रभारी भी होंगे जिम्मेदार ।

Spread the love

हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जाम और दुर्घटना होने पर ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय थाना प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे। कुमाऊं में जाम लगने के सात स्थानों को चिह्नित करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक ऐसे संवेदनशील जगहों पर जाम से निजात दिलाने के लिए कार्यवाही करेंगे। शुक्रवार को सर्किट हाउस में कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस के समक्ष महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात और मादक पदार्थों की तस्करी की चुनौतियां बरकरार हैं। ये चारों समस्याएं पहाड़ के साथ मैदानी क्षेत्र में भी हैं। वर्तमान में पुलिस बाहर से आए लोगों का चालान करती है लेकिन जुर्माना भरने के लिए बाहरी राज्यों के लोगों को परेशान होना पड़ता है। ऐसे में दो माह के अंदर प्रदेश स्तर पर जुर्माने की रकम ऑनलाइन भरने की व्यवस्था की जाएगी। साइबर क्राइम के मामले में एसटीएफ ने पावर बैंक को पकड़कर ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस खुलासे के बाद 15 राज्यों की पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ करीब 300 मुकदमे दर्ज किए हैं। जांच के दौरान फर्जी आईडी के मामले राजस्थान में मिले। पता चला कि ऐसे गिरोहों को सफेदपोशों का संरक्षण मिलता है। इस मामले में राजस्थान के डीजीपी को पत्र भेजा है। साइबर सेल ने सही समय पर सूचना मिलने के बाद करीब 28 फीसदी लोगों के पैसे बचाए हैं।

उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पंतनगर में साइबर का अस्थायी थाना बनाया गया है लेेकिन जगह मिलने पर साइबर थाने को हल्द्वानी में स्थानांतरित किया जा सकता है। स्मैक आपूर्ति चेन तोड़ने के लिए एसटीएफ ने अभियान के तहत बड़े तस्करों को बरेली से पकड़ा था।
पुलिसकर्मियों को दिए जाएंगे छोटे असलहे
डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में कंट्रोल रूमों को अत्याधुनिक बनाने के साथ ही चीता दस्ते को भी बेहतर किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को रायफल के जगह छोटे असलहे दिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी रेंज अजय सिंह रौतेला और एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी मौजूद रहीं।

और पढ़े  Accident देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *