डबल मर्डर : तलाकशुदा पत्नी की दूसरी शादी की बात नहीं हुई सहन, कर दी सास और साली की हत्या ।

Spread the love

उत्तराखंड के जसपुर में तलाकशुदा पत्नी की शादी दूसरे स्थान पर तय करने से आक्रोशित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी सास और साली की पाठल मारकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद से ही फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, भोगपुर गांव निवासी जीत कौर(70) की बेटी परमजीत कौर(35) तलाक होने के बाद अपनी मां के पास रहती थी। वहीं, जीत कौर ने अपनी भतीजी बलविंदर कौर को गोद ले रखा था। दो साल पहले उसने टांडा प्रभापुर निवासी बंटी से प्रेम विवाह किया था।
एक वर्ष पहले बलविंदर कौर का भी तलाक हो गया था। इसी बीच उनके एक बेटी भी हुई थी जिसे उसका पति ले गया था। तलाक होने के बाद वह अपनी मां जीत कौर के पास ही रह रही थी। तलाक होने के बाद भी दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात करते थे।

जीत कौर को ये बात पसंद नहीं थी। इसलिए उसने अपनी दत्तक पुत्री बलविंदर की शादी सितारगंज में तय कर दी थी। जिसकी 28 अगस्त को बारात आने वाली थी। शादी की जानकारी मिलने पर रविवार की देर शाम को बंटी अपनी तलाकशुदा पत्नी से मिलने आया आया था।
लड़ाई के बाद दी थी जान से मारने की धमकी
किसी बात को लेकर बंटी का अपनी सास जीत कौर और बड़ी साली परमजीत कौर से झगड़ा हो गया था। झगड़े में जीत कौर ने बंटी की पिटाई कर दी थी। उस समय वह दोनों मां बेटी को जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।

और पढ़े  उत्तरकाशी- चीनी-गुड़ के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दो हफ्ते में 21 रुपये तक बढ़े भाव

मंगलवार की सुबह जीत कौर और परमजीत कौर अपनी आठ साल की बेटी नैना को साथ लेकर बैंक के कार्य से जसपुर आ रही थी। इसी दौरान बढ़ियोबाला गांव के पास बंटी ने साथियों के साथ मिलकर पाठल से कई वार किर दिए। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। 

कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं आई है। तहरीर देने वाला परिवार में कोई नहीं है। ग्राम प्रधान द्वारा तहरीर दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *