नैनीताल / हल्द्वानी : पुलिस ने बरामद किए 20 लाख से ज्यादा के मोबाइल ।

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन खोने/चोरी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये इन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु साईबर सैल मोबाइल ऐप को आदेशित किया गया था। साईबर सैल मोबाइल ऐप नैनीताल को श्री देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था/यातायात नैनीताल व डॉ0 श्री जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं श्री शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक साईबर सैल (मोबाइल ऐप) के नेतृत्व में कानि0 आनन्द बल्लभ जोशी व कानि0 प्रकाश सिंह बिष्ट के द्वारा शिकायत कर्ता के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अपै्रल 2021 से माह जुलाई 2021 तक के कुल गुमशदा 682 प्रार्थना पत्रों के मोबाइलों के आई0एम0ई0आई0 को एस0ओ0जी0 द्वारा सर्विलांस में लगाया गया जिसमें से आई0एम0ई0आई0 का प्रचलन में होना पाया गया जिस आधार पर साईबर सैल मोबाइल ऐप टीम में नियुक्त उक्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के अतिरिक्त राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हैदराबाद से कुल 166 विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन को जिनकी कीमत लगभग 20,30,000/-के मोबाइल फोन को रिकवर किया गया।
*रिकवर मोबाईलों का विवरण:-*
*क्र0सं0* *मोबाइल कम्पनी* *मोबाइलों की संख्या मोबाइलों की लगभग कीमत*
*1-* सैमसंग – 15- 225,000/-
*2-* वीवो – 19 – 266,000/-
*3-* रेडमी – 20- 240,000/-
*4-* एमआई- 11- 110,000/-
*5-* ओप्पो – 20- 206,000/-
*6-* वन प्लस – 04- 150,000/-
*7-* रियलमी – 19 – 228,000/-
*8-* नोकिया -01- 8,000/-
*9-* टेक्नो – 02 – 16,000/-
*10-* ओनर- 02- 15,000/-
*11-* पोको 02 25,000/-
*12-* इन्फीनिकस – 02- 16,000/-
*13-* माईक्रोमैक्स -01- 5,000/-
*14-* जीवनी- 01- 5,000/-
*15-* मोबाईल स्टार – 01- 5,000/-
*16‘-* लीनोवा – 01 5,000/-
*17-* अन्य – 45- 405,000/-
*कुल बरामद फोन 166- कीमत लगभग 20,30,000/-*

और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…