छत्तीसगढ़ हादसा : मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर चढ़ी गाड़ी, 4 की मौत, 16 लोग घायल ।

Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक भीषण हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे कुछ लोगों को एक कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में चार की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर कार को रोका और चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ ने कार में आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि कार में बड़ी मात्रा में गांजा भरा हुआ था।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जेम्स मिंज ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे लोगों को कुचल दिया। एक शव को अस्पताल लाया गया है और 16 अन्य को भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों का एक्स-रे करवाने पर फ्रेक्चर होने की जानकारी सामने आई है, जिसके बाद दोनों को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है।
यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पत्थसगांव में कुछ लोग सात दुर्गा पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार इन लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद अन्य लोगों ने कार का पीछा किया और करीब पांच किमी दूर सुखरापारा में पकड़ लिया। लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गांजे से भरी कार को आग के हवाले कर दिया।

और पढ़े  पीएम मोदी का इटली दौरा- प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात,साथ में डिनर से लेकर कोलोसियम दर्शन

आक्रोशित लोगों ने पत्थलगांव थाने का घेराव और गुमला-कटनी नेशनल हाइवे पर मृतक का शव रख चक्काजाम कर दिया। हालात देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों का कहना है कि एक एएसआई गांजा तस्करी में संलिप्त है। कार चालक एएसआई के साथ मिलकर तस्करी करने वाला था। कार में कितना गांजा था ये पता नहीं चल पाया। लोगों ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीएम बघेल बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
जशपुर की घटना को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में जशपुर एसपी का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान बबलू विश्वकर्मा और शिशुपाल साहू के रूप में हुई है। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और वे छत्तीसगढ़ से गुजर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पत्थलगांव में हुए हादसे में एसएचओ पत्थलगांव लाइन अटैच किया गया है। एएसआई को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर धारा 302 और 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    यूपी- बेटी का गमछे से गला कस रही थी मां, 10 साल के बेटे ने बनाया वीडियो, इसलिए मासूम को मारा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई से दिल चीरने वाली खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में कलह इस कदर हावी हुई की…


    Spread the love

    Petrol-Diesel Price- 10 दिन में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा

    Spread the love

    Spread the loveदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *