चेतावनी : सोशल मीडिया पर वैक्सीन सर्टिफिकेट ना करे, शेयर करना पड़ सकता है महंगा । देखें पूरी खबर

Spread the love

सरकार कोरोना वैक्सीनेशन पर काफी जोर दे रही है, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों ने 18-45 आयु वालों के लिए वैक्सीनेशन बंद कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर हम कई तरह के पोस्ट शेयर करते हैं जिनमें खुशी से लेकर गम तक के पोस्ट शामिल रहते हैं। हम जरा भी नहीं सोचते हैं कि जिन जानकारियों को हम सोशल मीडिया पर आंख मूंदकर शेयर कर रहे हैं उनका किस तरह से गलत इस्तेमाल हो सकता है। अब सोशल मीडिया पर हर कोई वैक्सीन लगवाने के बाद वैक्सीन का सर्टिफिकेट शेयर कर रहा है जो कि पूरी तरह से गलत है। सरकार ने भी इस संबंध में चेतावनी जारी की है।

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था साइबर दोस्त ने ट्वीट करके लोगों को इसके बारे में चेताया है। साइबर दोस्त ने ट्वीट करके कहा है कि कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट में नाम, उम्र और लिंग और अगले डोज की तारीख समेत कई जानकारियां शामिल होती हैं। इन जानकारियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना आपको महंगा पड़ सकता है। आपकी इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। इसलिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।


Spread the love
और पढ़े  Delhi- डिमोशन की अर्जी मंजूर, सब-इंस्पेक्टर को बनाया गया सिपाही, जानिए कैसी बही 'उलटी गंगा'
  • Related Posts

    कांग्रेस ने राज्य में CM के नाम का किया एलान,केरल के मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन

    Spread the love

    Spread the loveकेरल में कई दिनों की राजनीतिक हलचल, बैठकों और अंदरूनी खींचतान के बाद आखिरकार कांग्रेस ने बड़ा फैसला ले लिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने वीडी सतीशन को केरल…


    Spread the love

    दिल्ली लाल किला ब्लास्ट- एनआईए ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों में आरोपपत्र

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को नई दिल्ली की एक विशेष अदालत में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में 7,500 पन्नों की चार्जशीट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *