जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिह के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में 10 दिन पहले हुई घटना में जान गवाने वाले किसानों के लिए खटीमा गुरुद्वारे में सिख समाज व भारतीय किसान यूनियन के द्वारा अंतिम अरदास करवायी गयी। जिसके उपरांत खटीमा गुरुद्वारे से खटीमा मैंन चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया और लखीमपुर खीरी की घटना में मृतक किसानों की आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई और मृतक किसानों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस दौरान खटीमा सिख समाज के लोग व सिख समाज की महिलाएं भी मौजूद रही। वही भारतीय सेना के जवान जो शहीद हुए है। भारतीय किसान यूनियन ने उन भारतीय जवानों की शहादत पर केंडल मार्च निकाला कर श्रद्धांजलि अर्पित की और जवानो की आत्म शांति की प्रार्थना की गयी।








