चम्पावत खटीमा : 21वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर एक शाम शहीदों के नाम ।

Spread the love

21वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर खटीमा में निर्माणाधीन शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को स्थानीय जनता ने राज निर्माण के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों की याद में दीप जलाकर उनकी शहादत को याद किया। वही इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन से शहीदों की शहादत को नमन किया।

आज 9नवंबर को जहां एक बार फिर पूरा उत्तराखंड राज्य अपने राज्य के 21वे स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। वहीं राज्य आंदोलन की जननी खटीमा में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य आंदोलनकारियों व स्थानीय जनता द्वारा निर्माणाधीन शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित कर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राजधानी के शहीदों को याद किया गया। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अवसर पर टेलीफोन के माध्यम से जहां सीमांत जनता को संबोधित किया वही राजेंद्रन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद राजेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों के सपनों के उत्तराखंड को बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा, हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, 4 लोग घायल
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *