चमोली : मूलभूत सुविधाओं से बंचित उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी ।

Spread the love

एक तरफ सरकारों के चौतरफा विकासों के बड़े बड़े वादे,दावे तो दूसरी तरफ राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों की सहमति एवं भावनाओं की उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण आज भी उन विकासों की राह ताक रही है।

कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गैरसैंण के लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में सरकारों का विकास आज भी कोसों दूर है।बात चाहे स्वास्थ्य की करें, शिक्षा की करें या सड़कों की करें या नेटवर्क कनेक्टीविटी की करें तो इन सभी मूलभूत जरूरतों के लिए यहां की जनता आज भी जूंझ रही है।

जिस प्रकार से उत्तराखंड की राजधानी के लिए यहां गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन, सचिवालय और विधायक आवास सहित तमाम ढांचे खड़े तो कर दिए गए हैं परंतु उसके अनुरूप गैरसैंण क्षेत्र में राजधानी के लिए प्रर्याप्त सुविधाएं नहीं जुटाई गई है।गैरसैंण के लोगों ने निवर्तमान विधायक के कार्यकाल को भी असफल बताया। स्थानीय लोगो ने गैरसैण को अस्थाई राजधानी न बनाये जाने को लेकर भी दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। दोनों ही सरकार गैरसैण को अस्थाई राजधानी बनाना ही नही चाहती है। केवल गैरसैण राजधानी के नाम और अपनी राजनीति चमकाने के कार्य करती है। क्या 2022 मैं सत्ता मैं आई पार्टी गैरसैण को अस्थाई राजधानी बनाने का कार्य करेगी इस सिर्फ गैरसैण फिर से गैर ही बन कर रह जायेगा।


Spread the love
और पढ़े  विधानसभा चुनाव-: केरल, असम और पुदुचेरी में मतदान शुरू,PM मोदी की युवाओं-महिलाओं से खास अपील
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *