चमोली /उत्तराखंड : जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने आयोजित की शिलापट्ट पटकने के बाद पत्रकार वार्ता। विधायक पर लगाए आरोप। मामले ने पकड़ा तूल।

Spread the love

यह बड़ी खबर चमोली जिले के विकास खंड नारायणबगड़ से है।विगत बुधवार को नारायणबगड़ के पैतोली डुंग्री गांव में अन्नपूर्णा मठ में नंदा अठवाड़ के अवसर पर बतौर अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के बीच अचानक एक कार्य के लोकार्पण पर ठन गई।जिस कारण वहां उपस्थित लोग आवाक रह गए थे।

नारायणबगड़ विकासखण्ड के डूंगरी गांव के पैतोली में 3 लाख की धर्मशाला का उद्घाटन थराली विधायक द्वारा करने और उस पर अपनी योजना बताते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली द्वारा शिलापट्ट तोड़े जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है ,अब जिला पंचायत उपाध्यक्ष चमोली लक्ष्मण रावत ने नारायणबगड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलकर थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह पर विकास विरोधी होने के आरोप लगाए हैं उन्होंने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि थराली विधायक के गृह विकासखण्ड में सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं सड़के तालाब में तब्दील हुई हैं, उनके ही गृह विकासखण्ड में कई गांव आज भी सड़को से वंचित हैं लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं विधायक खुद तो गांवो का विकास कर नहीं पा रही हैं और जबरन पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को कुचलने का कार्य कर रही हैं और पंचायत प्रतिनिधियों की योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताकर जबरन अधिकारियों पर दबाब बनवाकर योजना से बड़े शिलापट्ट बनवाकर जबर्दस्ती उद्घाटन और लोकार्पण कर रही हैं


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बीकेटीसी अध्यक्ष विश्राम गृहों में परखेंगे व्यवस्थाएं, डोली के साथ पैदल जाएंगे केदारनाथ
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *