चंपावत : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा “खेल महाकुंभ 2021” का आयोजन ।

Spread the love

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा “खेल महाकुंभ 2021” का आयोजन राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने, युवाओं एवं दिव्यांग जनों का खेलों के प्रति आकर्षण पैदा करने , 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के दृष्टिगत राज्य में खेलों का माहौल तैयार करने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इस संबंध मै जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर की अध्यक्षता में आज एक मीटिंग जिला सभागार में आयोजित की गई। मीटिंग में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रतीक जोशी ने इस कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य “ई कल्चर से पी कल्चर” यानी इलेक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्ले ग्राउंड संस्कृति है तथा इसकी और आकर्षित करने के साथ ही न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के दौरान अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों चयन किया जाना है। निम्न संस्थाओं से उत्तराखंड के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है– ग्राम पंचायत के बालक/बालिका, नगर पंचायत के बालक/बालिका, निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्र/छात्राएं, राजकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र/ छात्राएं समेत सभी शिक्षण संस्थाओं के छात्र एवं छात्राओं प्रतिभाग कर सकते हैं। आयोजन चार स्तरों पर किया जाएगा यथा न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर , जिला स्तर तथा राज्य स्तर । इस खेल महाकुंभ के लिए पंजीकरण की सुविधा न्याय पंचायत/ब्लॉक स्तर/जनपद स्तर के अन्तर्गत ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, युवक एवं महिला मंगल दल के माध्यम से किया जा सकता है। राज्य स्तर के लिए चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी/ चयन समिति द्वारा चिन्हित टीम द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
इस खेल महाकुंभ में निर्धारित 3 आयुवार्गों यथा अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 21 के लिए आयु दिनांक 31 दिसम्बर 2021 को क्रमशः 14, 17 तथा 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। खेल महाकुंभ में दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे।
इस खेल महाकुंभ में कबड्डी, एथलेटिक्स, खो- खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, जुड़ो, हैंडबॉल तथा बास्केटबॉल कि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
न्याय पंचायत स्तर पर आयोजन संभावित 20 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021, विकासखंड स्तर पर संभावित 01 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2021, जनपद स्तर पर संभावित 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तथा राज्य स्तर पर संभावित 09 नवम्बर से 25 नवम्बर 2021 को आयोजित होगा।

और पढ़े  ऋषिकेश: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *