ऋषिकेश: रायवाला में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.84 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किया गया है।

किसी व्यक्ति ने एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह की सूचना दी थी। जिस पर एसएसपी डोभाल ने सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुधवार को पुलिस ने हरिपुर कलां स्थित शांति भवन में छापा मार कर मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान दर्शन जगनानी निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, साहिल आहूजा निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, सूरज निवासी सतहृदयराम नगर, थाना हमुमानगंज जनपद भोपाल मप्र, हाल निवासी देवनानी नूरानपुर थाना लालबाग जनपद बुरहानपुर मप्र और हेमन्त शर्मा, निवासी नया गांव थाना जावद नीमच मप्र के रूप में हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे लगवाते थे सट्टा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजते थे, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर प्राप्त हो जाता है। फिर उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहकों से संपर्क करके उनका डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सट्टा खिलाने में प्रयुक्त साइट की डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराकर उन्हें डिपाजिट स्लिप भेजी जाती है, जिसमें बैंक की डिटेल होती है तथा उक्त बैंकों में ही पैसों का लेन-देने किया जाता है।

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…