गर्भवती महिलाओं के लिए कितनी फायदेमंद है कोविड वैक्सीन? सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस।

Spread the love

कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी भी नहीं है कि तीसरी लहर की आशंका तेज हो गई। यह जानलेवा वायरस किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए सरकार ने सभी से वैक्सीन लगवाने को कहा है। अब गर्भवती महिलाएं भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एक नई गाइडलाइंस जारी की है। आइए बताते हैं कि गर्भवती महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीन कितनी सुरक्षित है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस में वैक्सीन लगवाने को लेकर गर्भवती महिलाओं की चिंता दूर की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कोरोना वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वैक्सीन गर्भवती महिलाओं को भी अन्य लोगों की तरह ही कोरोना संक्रमण से बचाव प्रदान करती है।
गाइडलाइंस में गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने की सलाह दी गई है। गाइडलाइंस में कहा गया है कि ज्यादातर गर्भवती महिलाएं में शुरुआत में संक्रमण के लक्षण हल्के होंगे, लेकिन फिर तेजी से उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और इससे भ्रूण भी प्रभावित हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि वे खुद को कोविड-19 से बचाने के लिए सभी सावधानी बरतें, जिसमें कोविड के खिलाफ टीकाकरण भी शामिल है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि गर्भवती महिला को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  आज PM बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार,भाजपा ने रोड-शो और रैली के लिए कसी कमर, पार्टी में जोश भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- नेतन्याहू बोले- इस्राइल के दुश्मनों का मिटाएंगे अस्तित्व, होर्मुज में आवाजाही फिर बाधित

    Spread the love

    Spread the love भू-राजनीतिक तनाव और तेल की कीमतों में उछाल अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत किसी भी समझौते पर पहुंचने में विफल रही, जिससे वैश्विक वित्तीय बाजारों…


    Spread the love

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट,कमजोर हुआ रुपया,सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी 23600 से नीचे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,600 अंक की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 23,600 से नीचे पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *