खबर अपडेट : 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी राजन हुआ गिरफ्तार।।

Spread the love

अयोध्या में छह वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्या में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बैरागपुरा में बुधवार रात करीब 9:30 बजे छह वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया था।
पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची कल शाम में अन्य बच्चों के साथ लुका-छुपी खेल रही थी तभी आरोपी ने मासूम को दबोच लिया और अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की।पुलिस का कहना है कि आरोपी राजन भंडारे में टेंट लगाने आया था। जिस वक्त उसने बच्ची को अगवा किया उस वक्त वह नशे की हालत में था। मासूम का गंभीर अवस्था में लखनऊ में इलाज चल रहा है।

क्या है मामला

बुधवार रात आरोपी राजन, बच्ची को दबोच कर सुनसान जगह पर ले गया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक दुराचारी बच्ची को छोड़कर भाग निकला था। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया किंतु वह हाथ नहीं आया। बालिका को श्रीराम चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस इस वक्त आरोपी से पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम
  • Related Posts

    CM बनने की कामना वो भी अखिलेश यादव की..201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे बॉबी

    Spread the love

    Spread the love समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी…


    Spread the love

    गाजियाबाद- 5000 करोड़ का घोटाला: दो कंपनियों पर लगे आरोप, ऐसे चल रहा था पूरा खेल, 10 लोगों पर केस

    Spread the love

    Spread the love कवि नगर थाने में वैदिक आयुरक्योर कंपनी और एक्सिस ई-कॉर्पोरेशन के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। अधिवक्ता महेश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *