कोरोना काल में भी भक्ति का आनन्द ले सकेंगे भगवान श्री राम के भक्त अयोध्या की रामलीला का

Spread the love

आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अयोध्या की रामलीला के चेयरमैन राकेश बिंदल जी ,अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी )जी और वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल और वाइस चेयरमैन गुलशन शर्मा जी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला ने पिछले वर्ष सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और इस बार की रामलीला पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह विश्व की पहली रामलीला है जिसमें सारे जाने माने स्टार्स काम कर रहे हैं। दुनिया के कोने कोने में भगवान श्री राम की अयोध्या की राम लीला को आज देखा जाता है। यहां अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम की पावन धरती पर होती है और इस बार भगवान श्री राम की रामलीला अद्भुत होने जा रही है।
6 अक्तूबर को अयोध्या की रामलीला की ओपनिंग है जिसमें बीजेपी के सीनियर नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे और यह दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जाएगा। इस मौके पर एक्स एमएलए व बीजेपी प्रवक्ता सत्य प्रकाश राणा जी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला भगवान श्री राम की रामलीला है जो भगवान श्री राम की पावन धरती पर होने जा रही है। कोरोना काल के समय में कहीं पर भी रामलीला नहीं हो रही है और हमारा यही उद्देश्य है कि यह रामलीला भगवान श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठ कर देख पाए।इस मौके पर वाइस चेयरमैन संजय मित्तल जी ने कहा कि इस बार अयोध्या की रामलीला के कलाकारों की वेशभूषा का विशेष तौर पर तैयार हो रही है जिसमें भगवान श्री राम के शाही कपड़े नेपाल से बनकर आ रहे हैं। रावण के कपड़े श्रीलंका से बनकर आ रहे हैं और रावण के मुकुट पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर राम की भूमिका निभा रहे जाने-माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर ने कहा कि अयोध्या की रामलीला भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से होती है और मुझे इस रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने का मौका मिला है, मैं इसके लिए अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) जी को धन्यवाद देता हूं।मैंने पहले भी कई फिल्में की हैं और मेरी लास्ट फिल्म मॉम थी जो मैंने श्रीदेवी जी के साथ करी थी। अब भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मैं यहां रामलीला में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने जा रहा हूं । इस मौके पर भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर जी ने बोला कि पिछले वर्ष भी मैंने अयोध्या की रामलीला में कई भूमिका निभाई थी और इस वर्ष भी में कई भूमिकाएं निभा रहा हूं, हमारी रिहर्सल मुंबई में चल रही है। सारे आर्टिस्ट खूब मेहनत कर रहे हैं जिसे अयोध्या की रामलीला और भव्य बन सके ।इस मौके पर क्रिएटिव डायरेक्टर व जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने कहा कि अयोध्या की रामलीला 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को लक्ष्मण क़िला अयोध्या सरयू नदी तट के किनारे रात को 7:00 से 10:00 तक दूरदर्शन तथा अन्य सोशल मीडिया जैसे यूट्यूब द्वारा लाइव दिखाई जाएगी।
अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे ,जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका में नजर आएंगी। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे । भाग्यश्री माता सीता की भूमिका मै नजर आएंगी।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे ।राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।इस मौके पर आशीष अग्रवाल अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा ,अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल ,संदीप गोयल, अजय बजाड़ अजीत कटारिया, दिनेश डागर अक्षय गोयल मौजूद थे।

और पढ़े  इंतजार खत्म- नोएडा में आज से ग्रेनो में दौड़ेंगी सिटी बसें, जानें पूरा रूट, बॉटनिकल से 50 रुपये में एयरपोर्ट तक का सफर

Spread the love
  • Related Posts

    साढ़े तीन लाख शिक्षक और कर्मचारियों को कैशलेस इलाज देने की प्रक्रिया शुरू, कर्मचारियों को देनी होगी डिटेल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी सुविधा देने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस…


    Spread the love

    अयोध्या- प्रबुद्ध वर्ग के बीच पहुंची BJP, गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां

    Spread the love

    Spread the love        केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *