कोतवाली लालकुआं पुलिस ने 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार लॉकडाउन में घर से ही शराब बेचने का करता था काम

Spread the love

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी/क्रय-विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है। विगत दिनों लॉकडाउन के दौरान कोतवाली लालकुआं के चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत शराब के अवैध क्रय-विक्रय के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 21 मई 2021 को एस.ओ.जी. हल्द्वानी की गोपनीय सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री संजय कुमार के दिशा-निर्देशन एवं उप निरीक्षक संजय बृजवाल प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता लालकुआँ द्वारा बिन्दुखत्ता घोड़ानाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को अपने घर से शराब के अवैध क्रय-विक्रय करते हुए पकड़ा गया। तथा घर की गहन तलाशी के दौरान घर में बनाए गए एक स्टोर रूम से अंग्रेजी शराब की अलग-अलग ब्रांड (मैकडॉवेल, 8pm, बैगपाइपर, ऑफिसर चॉइस के 12 बोतल ,120 अद्धे, 576 पव्वे) कुल 18 पेटी लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए कोतवाली लालकुआं में अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

पुलिस टीम में
01-उ0नि0 संजय बृजवाल प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता
02- आरक्षी दयाल नाथ
03- हे0 कानि दीपक अरोडा sog
04- कानि वीरेंद्र चौहान sog
05- कानि त्रिलोक सिंह sog
06- कानि भानुप्रताप ओली sog
सम्मिलित रहे।


Spread the love
और पढ़े  बैंक धोखाधड़ी: उत्तराखंड में CBI का छापा, टीम ने काशीपुर की फैक्टरी में खंगाले दस्तावेज
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *