केदारनाथ : जंगलों में उछल कूद करते दिखा दुर्लभ कस्तूरी मृग …..

Spread the love

उत्तराखंड में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के कांचुलाखर्क और सौरखर्क में अति दुर्लभ जीवों में शामिल कस्तूरी मृग कुलांचे भरते नजर आए। वन प्रभाग के कैमरे में करीब छह कस्तूरी मृग कैद हुए हैं। इस संरक्षित वन क्षेत्र में कस्तूरी मृग की बढ़ती संख्या से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साहित हैं।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग हिमालयी कस्तूरी मृग के संरक्षण पर विशेष जोर दे रहा है। वन्य जीवों की तस्करी को रोकने के लिए वन विभाग की टीमें संरक्षित वन क्षेत्र में लगातार लंबी दूरी की गश्त करने में लगी हैं।

बीते दिनों कांचुलाखर्क और सौरखर्क में वन विभाग की टीमों को कस्तूरी मृग चोपता के सेंचुरी एरिया में चट्टानों पर घूमते हुए दिखाई दिए, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण्य का गठन हिमालय कस्तूरी मृग के संरक्षण के लिए किया गया था।

कस्तूरी मृग अति दुर्लभ जीवों में शामिल है। हाल ही में कस्तूरी मृग की यहां मौजूदगी देखी गई है। करीब छह कस्तूरी मृग चट्टानी भाग में घूमते दिखे हैं, जो कि इनके संरक्षण को लेकर अच्छा संकेत है। वहीं, चोपता रेंज में भरल भी विचरण करते दिखे।

बता दें कि कस्तूरी मृग अपनी खासियत की वजह से लोकगाथाओं और साहित्य में स्थान पाता रहा है। कस्तूरी कुंडल बसे मृग ढूंढे बन माहिं, ऐसे घट-घट राम हैं, दुनिया देखे नाहिं कबीर दास का प्रसिद्ध दोहा है। कस्तूरी मृग छोटा और सुंदर पशु है। 

और पढ़े  देहरादून - गणेश गोदियाल ने की प्रेसवार्ता, चढ़ावा मामले में रिटायर्ड जज से जांच और द्विवेदी के इस्तीफा की मांग

लगभग 2500 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर पाया जाता है। नर मृग में उदर के समीप एक थैली होती है जिसमें एक ग्रंथि से निकल कर एक खास किस्म का पदार्थ इकट्ठा होता रहता है। पूरी थैली को कस्तूरी कहते हैं। इससे तेज सुगंध निकलती रहती है। इसके कई औषधीय उपयोग भी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *