केजरीवाल का 5वां दौरा : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का आज उत्तराखंड का पांचवा दौरा, आधी आबादी के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान ।

Spread the love

2022 के चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड की आधी आबादी को साधने के लिए आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मंगलवार को काशीपुर के एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल महिलाओं के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को उनके दौरे से उम्मीदें है। 

केजरीवाल ने अब तक दी ये तीन गारंटी
सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड के चार बार दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। मुफ्त बिजली अभियान से अब तक प्रदेश के साढ़े 14 लाख से ज्यादा परिवार पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन्हें प्रदेश में आप की सरकार बनते ही सीधा फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आज महंगाई से परेशान हैं। बीते 21 सालों में महिलाओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा की दोनों सरकारों ने कोई काम नहीं किया। राज्य की महिलाएं आज भी पहाड़ सा जीवन जी रही हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए कई अभूतपूर्व योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा की सौगात दी है।
अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ महिलाओं को मिलता है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है। लेकिन 21 वर्षों के बाद भी उन्हें हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा अब उत्तराखंड की सभी महिलाओं की केजरीवाल से उम्मीद हैं कि उनकी समस्याओं से निजात दिलाएंगे। जल्द ही महिलाओं के लिए भी बड़ी सौगात देंगे।

और पढ़े  उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love   मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की…


    Spread the love

    नई टिहरी- होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the love   टिहरी जिले में तेजी से बढ़ रहे होमस्टे व्यवसाय को अब नए नियमों के दायरे में लाया गया है। पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *