कालपी की यमुना नदी में पिछले दिनों दो बालकों की डूब जाने से मृत्यु हो गई थी जिसको लेकर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजा बुंदेला उनके घरों में पहुंचे तथा हर प्रकार से मदद देने का आश्वासन दिया।
पिछले 10 जून को मोहल्ला हरी गंज कालपी निवासी कन्हैया दीक्षित उम्र 21 वर्ष एवं मोहल्ला काजीपुरा कालपी निवासी राहुल द्विवेदी उम्र 20 वर्ष की यमुना नदी में नहाते समय डूब कर मृत्यु हो गई थी इस घटना के बा द से तमाम राजनीतिक दलों के नेता गड उनके घर पहुंचे तथा परिवारी जनों को धैर्य बधाया। इसी क्रम में रविवार को बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजा बुंदेला इन दोनों बालकों के घरों पर पहुंचे तथा उनके परिवारी जनों को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।









