कदौरा से बेरी मार्ग पूरी तरह गढ्ढे में तब्दील

Spread the love

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा सिर्फ हवा में ही रह गया
खराब सड़क के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं लोग

कदौरा से बेरी मार्ग पूरी तरह ध्वस्त
गुजरौरा ककरऊ करियापुर खरेठा बेरी पांच गांवों के लिए महत्वपूर्ण सड़क है कदौरा से बेरी मार्ग की दूरी 7 km दूरी है इसी लिए लोग बाजार जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते है

वही अधिकारी भी सड़क की हालत से भलीभांति परिचय हैं फिर भी निर्माण कार्य की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है बार-बार मांग के बाद भी सड़क की दशा नहीं सुधरी
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल 5 गांव की जनता ने वोट बहिष्कार किया था उसके बाद भी सड़क की समस्या को लेकर किसी ने ध्यान दिया

इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के सुधार करने की मांग की पर आज तक न तो सड़क सुधरी और ना ही ग्रामीण लोगों को सड़क से राहत मिली

यह इलाके की मेन सड़क है जो 5 गांव को जोड़ती है
मेन सड़क होने से यहां रोज हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है

कदौरा से बेरी मार्ग पूरी तरह जर्जर होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले रोड पूरी तरह ध्वस्त था और रोड में कई जगह बालू के डंप लगने से हालत और भी गंभीर हो गई हैं
सरकार ने बड़े-बड़े वादे जो किए
जहां एक तरफा योगी सरकार यह कहती थी कि उत्तर प्रदेश में 6 महीने के भीतर भीतर सारी सड़कें गड्ढा मुक्त होगी लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ सरकार के महेश वादे सिर्फ कागज तक ही सीमित रहें

और पढ़े  इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: UP किराया कानून के 5 प्रावधान रद्द, नहीं ली राष्ट्रपति की मंजूरी, 1972 का कानून लागू

देखा जाए तो बरसात में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है जब रोड में पानी भरा होने से लोगों को मजबूरन इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है सड़क खराब होने की वजह से समझ नहीं पाते हैं कि कहां गड्ढा है और कहां सड़क जनता उसमें गिरकर दुर्घटना का शिकार बनते हैं

लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर जल्द से जल्द इस रोड का कार्य करवाएं ताकि लोग किसी दुर्घटना का शिकार ना हो सके


Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *