ओमिक्रॉन की कैसे हो पहचान ? – अभी सिर्फ 2 जिलों में नए वैरिएंट का पता लगाने वाली किट, कोरोना के नए सैंपल्स की लगी लाइन..

Spread the love

ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के साथ ही पूरे देश में दहशत का माहौल बन चुका है। केंद्र से राज्य सरकारें कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर चिंतित हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र की है। दरअसल, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग बाहर से आते हैं, वहां ओमिक्रॉन का एक मरीज सामने आ चुका है। ऐसे में सरकार को चिंता है कि यह वैरिएंट भी कोरोना की दूसरी लहर जितना भयावह न हो जाए।
इस बीच पता चला है कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि के लिए एस-जीन जांच की बहुत कमी है। पूरे राज्य में सिर्फ दो जिलों पुणे व मुंबई में ही यह जांच किट उपलब्ध है। ऐसे में राज्य सरकार ने सभी जिलों को एस-जीन किट की खरीद के लिए लिखा है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप व्यास ने 30 नवंबर को इसको लेकर सभी जिलों को एक पत्र लिखा है। इसके तहत ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए एस-जीन टेस्ट के लिए कहा गया है। जिससे वायरस का आसानी से पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन जांच रिपोर्ट में एस-जीन की पुष्टि हो रही है, उनकी प्राथमिकता के आधार पर आगे की जांच की जानी चाहिए। 

एक मीडिया समूह के मुताबिक, महाराष्ट्र के 36 जिलों में सिर्फ दो जिलों-पुणे और मुंबई में एस-जीन की जांच के लिए किट उपलब्ध है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एसजीएफटी परीक्षण के लिए लगभग 1200 किट की खरीदी की है। 

रिपोर्ट आने में लग गए चार दिन
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आ चुका है। यह मामला कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र में सामने आया। इस नगर निगम के पास एक भी जांच किट नहीं है। ऐसे में 33 वर्षीय व्यक्ति की जांच के लिए नमूना भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट को आने में चार दिन का समय लग गया। 

और पढ़े  नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो,साने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे नीरज

22 से ज्यादा लोग कर रहे रिर्पोट का इंतजार
राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, जांच किट की इतनी कमी है कि इसकी तुरंत रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। महाराष्ट्र में अभी 22 लोग जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर एस-जीन टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल त्रासदी में अब तक 359 लोगों की मौत, 290 भारतीय अभी भी लापता,भारतीयों की मदद के लिए भारत सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *