एन एस एस के साथ दिवसीय शिविरों का समापन।

Spread the love

जीआईसी नारायणबगड़ तथा जीआईसी असेड सिमली का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है।इस मौके पर शिविर के दौरान बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

जीआईसी नारायणबगड़ के एनएसएस शिविर का समापन छात्रावास परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है,तथा यह छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में विशेष सहायक है। उन्होंने सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवी छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों,नशा मुक्ति अभियान,स्वच्छता अभियान,पेंटिंग प्रदर्शनी के माध्यम से जनजागरण अभियान,योग और वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सराहना की।

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अपर्णना सती ने सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवियों द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान व जनजागरूकता के कार्यक्रमों पर चर्चा की।

जीआईसी असेड सिमली में भी एनएसएस शिविर का विधिवत समापन शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नेगी,कार्यक्रम अधिकारी बिक्रम सिंह भंडारी, संतोष नेगी, जयपाल बुटोला आदि उपस्थित थे।


Spread the love
और पढ़े  किशोरी से दुष्कर्म- रामनगर में नाबालिग से दुष्कर्म...15 साल की किशोरी गर्भवती,आरोपी हरीश सिंह को हुई जेल
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *