ऋषिकेश : भगवान शिव की मूर्ति के नीचे पहुंचा गंगा का जलस्तर, यमुनोत्री,गंगोत्री व बदरीनाथ हाईवे बंद ..

Spread the love

राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून के सक्रिय होने के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को शुरू हुई बारिश सोमवार को भी रुक-रुक कर जारी है। राजधानी दून में बारिश जारी है। राज्य के अधिकतर इलाकों में बारिश का कुछ ऐसा ही मिजाज है। हालाांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।बारिश से देहरादून के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है। 

रविवार रात भर हुई तेज बारिश के चलते चंद्रबनी चोइला शेत्र के मां भगवती एनक्लेव के घरों में पानी व मलबा घुस गया है। मसूरी में देर रात लगातार बारिश हो रही है। कोहरा भी छाया है। डोईवाला में लगातार बारिश से सुस़वा नदी उफान पर है। पहाड़ों पर हो रही लगतार मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार दोपहर को परमार्थ निकेतन के गंगा घाट पर गंगा नदी भगवान शिव की मूर्ति से नीचे होकर बहती दिखी।

उत्तरकाशी जनपद में रविवार रात से सोमवार को भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे नेताला, सोनगाड़ सहित कई जगह मलबा और बोल्डर आने से बंद है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट, खरादी सहित कई जगह बंद है।

और पढ़े  हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *