उधमसिंहनगर : 2 दुकानों में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

Spread the love

गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते दो दुकानों और एक गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद देरी से पहुंचे दमकल वाहन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भी सरकार से दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है।

बुधवार की आधी रात को अज्ञात कारणों के चलते ग्राम मजरा शीला में स्थित ओमप्रकाश के जनरल स्टोर और गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर नफीस अहमद की कॉस्मेटिक की दुकान को भी चपेट में ले लिया। दुकानों से धुएं का गुबार उठता देख पड़ोसी याकूब की सूचना पर पहुंचे दोनों दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। दमकल का वाहन करीब आधा घंटा देरी से पहुंचा, तब तक बेकाबू आग से दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने अन्य पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पीड़ित दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी एक दुकान अपनी है। उसने विजय कुमार से एक अन्य दुकान किराए पर ले रखी थी और उसे गोदाम बनाया था। अग्निकांड में दुकान में पंखे, फर्नीचर, पांच फ्रिज, लैपटॉप, एलसीडी, सीसीटीवी सहित किराने का तकरीबन 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इधर नफीस ने बताया कि आग से उसको करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। तहसीलदार ने बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कर शासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

और पढ़े  नैनीताल- होटल और होम स्टे के 35 फीसदी कमरे बुक, रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के उमड़ने की संभावना

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    सीबीएसई बोर्ड 12th Result: खत्म हुआ इंतजार, 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के छात्र यहां देखें नतीजे

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच एक ही शिफ्ट में हुई थीं। आज सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *