हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

ल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

हल्दूचौड़ के दोलिया डी क्लास निवासी उमेश चंद्र मेलकानी सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके अंबिका विहार स्थित मकान में इन दिनों रिनोवेशन चल रहा है। अधिवक्ता उमेश की ओर से पुलिस को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार की रात मकान में प्लंबर काम कर रहे थे। आरोप है कि मध्यरात्रि साढ़े तीन बजे उनके मकान के पीछे गली में रहने वाला व्यक्ति वहां आ धमका और काम कर रहे मजदूरों से गालीगलौज करने लगा।
इस पर जब उसने विरोध किया तो वह हमलावर हो गया और उस पर डंडे से हमला कर दिया। इससे उसके सिर, आंख और मुंह में चोटें आईं। मजदूरों ने बीचबचाव कर उसे बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार कराया गया। इसका पता चलने पर साथी अधिवक्ता उमेश के पक्ष में खड़े हो गए और कोतवाली पहुंचे। कोतवाल के न मिलने पर उन्होंने कोतवाली पर प्रदर्शन किया और तहरीर सौंपी।
और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन- बाबा नीब करौरी पर बनी फिल्म देखने की है इच्छा
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…