उधम सिंह नगर : वैक्सीन का संकट- 118404 लोगों को नहीं लग सकी जिले में कोरोना की दूसरी डोज, लोग असमंजस की स्थिति में.

Spread the love

रुद्रपुर में कोरोना वैक्सीन का संकट गहरा गया है। इससे सबसे अधिक प्रभावित 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिले में अब तक एक लाख, 18 हजार, 404 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज नहीं लग सकी है। हालत यह है कि जिले में पिछले एक सप्ताह में सिर्फ 29 लोगों को ही दूसरी डोज लग सकी है। जिस कारण पहला टीका लगवा चुके लोग में असमंजस की स्थिति में है।

जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के करीब दो लाख, 80 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी है। इनमें से एक लाख, 64 हजार, 276 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। लेकिन वैक्सीन कम पड़ने के कारण उन्हें दूसरी डोज नहीं लग सकी है। जिले में अभी तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 45 हजार, 872 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। जबकि 118404 लोगों को अभी दूसरी डोज नहीं लग सकी है। वैक्सीन की आस में प्रतिदिन सैकड़ों लोग टीकाकरण केंद्रों से बेरंग लौट रहे हैं

कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के समय 28 दिन की अवधि के बाद दूसरी डोज लगवाई गई। लेकिन बाद वैक्सीन कम पड़ने पर इस अवधि को बढ़ाकर 42 दिन कर दिया गया। अब पहली और दूसरी डोज के बीच का अंतर 84 दिन कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव, मचा हड़कंप
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

    Spread the love

    Spread the loveईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज…


    Spread the love

    देहरादून- PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील से सराफा कारोबारी नाराज, प्रदेशभर में आज विरोध प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के सोना न खरीदने के बयान के विरोध में प्रदेशभर में सराफा कारोबारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने इसका ऐलान किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *