दिनदहाडे मोरा तारा जवेलर्स के यहां करोड़ो की डकैती,मचा हड़कम्प
आध दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
गार्ड सहित स्टाॅपफ को बंध्क बनाकर स्टोर में किया बंद
सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित पुलिस मौके पर पहुंची
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आध दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने मोरा तारा ज्वैल्र्स के यहां दिनदहाडे डकैती डाल
कर पुलिस को चुनौती दे डाली। बताया जा रहा हैं कि हथियारबंद बदमाश गार्ड व स्टाॅपफ को तमंचे की नोक पर बंध्क बनाकर उनको
स्टोर में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाश आध घंटे तक शोरूम को खंगालते हुए वहां से लाखों की नगदी, सोने-चांदी और हीरे के
करोड़ों के जेवरात लूटकर पफरार हो गये। ज्वैल्र्स के यहां दिनदहाडे पड़ी डकैती की सूचना से पुलिस विभाग हड़कम्प मच गया। सूचना
एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित पुलिस अध्किारी मय बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अध्किारियों ने गार्ड सहित ज्वैल्र्स शोरूम
कर्मियों से घटना की जानकारी लेते शोरूम और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर
कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक्सिस बैंक के सामने मोरा तारा ज्वैल्र्स के यहां पर दोपहर को मास्क लिए आध दर्जन युवक दाखिल हुए। बताया
जा रहा हैं कि बिना गन के तैनात गार्ड ने दाखिल होने वाले युवकों को सैनिटाईजर दिया, इसी दौरान मौके देखते हुए मास्क पहने युवकों
ने तमंचे निकाल कर गार्ड और स्टाॅपफ को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा हैं कि हथियारबंद बदमाशों ने भीतर के शीशे का
दरवाजा भीतर से लाॅॅक कर गार्ड सहित स्टाॅपफ के हाथ पैर बांध् कर उनको एक स्टोर में बंद कर दिया। बताया जा रहा हैं कि बदमाशों
ने शोरूम की लाईट तक बंद कर दी। जिसके बाद करीब आध घंटे तक हथियारबंद बदमाशोें ने शोरूम को खंगालते हुए लाखों की नगदी व
सोने-चांदी और हीरे के जेवरात लेकर पफरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि एक महिला स्टाॅपफ का बंध्न ढीला होने पर उसने अपनेे को
मुक्त कर घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सभी के बंध्क खोल दिये। सूचना पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय
प्रताप सिंह, कोतवाली ज्वालाापुर प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्राकर नैथानी सहित अन्य अध्किारी मय पफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस
अध्किारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए गार्ड सहित स्टाॅपफ से घटना की जानकारी लेते हुए शोरूम के भीतर और बाहर लगे
सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। लेकिन अभी इस बात का पता नहीं लग सका हैं कि बदमाश किसी वाहन से आये थे और शोरूम
से कितनी नगदी व जेवरात ले गये। ज्वैल्र्स स्वामी के सदमे में होने के कारण अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस क्षेत्रा
के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं जिससे पता चल सके कि वास्तव में बदमाशों की संख्या कितनी थी और किस वाहन पर सवार
होकर आये औरर गयेे। पंचपुरी ज्वैल्र्स एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि मोरा तारा ज्वैल्र्स में आध दर्जन हथियार बंद
बदमाशों ने तमंचे की नोक पर गार्ड सहित स्टाॅपफ को बंध्क बनाकर करोडों की लूट को अंजाम देकर पफरार हो गये। बदमाशों की उम्र
करीब 25-30 साल की बतायी जा रही है।









