उत्तराखंड : राज्य के सीएम बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे धामी, कल (शनिवार) को प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात.

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के दौरे पर पहुंचे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। शनिवार को उनकी दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री से भेंट होगी। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनका कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम भी गई है। मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू के अलावा कुछ अन्य अधिकारी उनके साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमत्री विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित मसलों की पैरवी करेंगे। जबकि सीएम पीएम को कांवड़ यात्रा, राज्य में कोविड महामारी की रोकथाम, तीसरी लहर से निपटने की तैयारी, टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं मसलन ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना और केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में मुख्यमंत्री राज्य की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दे सकते हैं। मंत्रिमंडल के गठन और मंत्रियों को प्रभार देने के साथ ही वह 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बता सकते हैं। धामी गृहमंत्री अमित शाह से भी मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।

और पढ़े  हरिद्वार: GST विभाग की कार्रवाई, पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर मारा छापा, कागजात खंगाले जा रहे
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…