उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में 1 कार चालक और 2 युवती घायल

Spread the love

टनकपुर बनबसा सैनिक छावनी क्षेत्र में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक और कार में सवार दो युवतियां घायल र्हुइं हैं। चालक के सिर में गंभीर चोट के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि घायल दोनों युवतियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर सूखीढांग के पास भी गैस सिलिंडर लदे कैंटर और एक कार में टक्कर हुई है, लेकिन हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बृहस्पतिवार की दोपहर बनबसा से टनकपुर की ओर आ रही एक आल्टो कार बनबसा सैनिक छावनी क्षेत्र में फायरिंग रेंज के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे थाना क्षेत्र का बोर्ड उखाड़ते हुए जंगल की ओर जा घुसी। हादसे में कार चालक पिथौरागढ़ निवासी शैलेश कोहली पुत्र जगदीश कोहली और कार में सवार बाराकोट (चंपावत) निवासी ममता (25) पुत्री केशव जोशी और भावना वर्मा (26) पुत्री दिनेश वर्मा घायल हुए हैं। घायलों को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि घायल कार चालक के सिर में गंभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। बताया गया कि घायल कार चालक के परिचित उसे अपने साथ पिथौरागढ़ ले गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *