उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव 2022 – 4 दिसंबर को देहरादून आएंगे प्रधानमंत्री मोदी ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम की जनसभा की तारीख को हरी झंडी दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पीएम की जनसभा तय हो जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक अहम बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक में प्रधानमंत्री की रैली का स्थान तय होगा। कौशिक के मुताबिक, पीएम की भव्य जनसभा होगी और इसमें बड़ी संख्या भीड़ उन्हें सुनने के लिए आएगी। बैठक में पार्टी नेताओं को रैली की तैयारी करने के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली तो तय हो गई है, लेकिन पार्टी ने अभी इसका स्थान तय नहीं किया है। अभी तक सभी बड़े नेताओं की जनसभाएं परेड मैदान में ही होती रही हैं। लेकिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत परेड ग्राउंड में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। पार्टी के पास अब तीन विकल्प है।

पहला धर्मपुर विधानसभा में बन्नू स्कूल का मैदान है, जहां पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा हुई थी। पीएम की रैली में भाजपा अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश करेगी। इस लिहाज से बन्नू स्कूल का मैदान छोटा है। पार्टी के पास रैली कराने का दूसरा विकल्प हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया का मैदान है। तीसरा विकल्प रायपुर स्थित खेल मैदान है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून - अलर्ट: उत्तराखंड में 85 मार्ग बंद, मलबे में दबी कार, खतरे के निशान से ऊपर अलकनंदा-मंदाकिनी
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *