उत्तराखंड : राष्ट्रीय महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक देहरादून में होगी – इंदु गोस्वामी

Spread the love

आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती इंदु गोस्वामी का महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी जी के नेतृत्व में प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा का जोरदार स्वागत किया।
बैठक के उपरांत उन्होंने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आने वाली  26 और 27 सितंबर  को राष्ट्रीय कार्यसमिति को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया आगामी 2022 में उत्तराखंड चुनाव को मध्यनजर में रखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नारी, सशक्त समाज एवं सशक्त देश की सोच को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं एवं नीतियों को प्रत्येक महिला तक पहुंचाने का प्रयास महिला मोर्चा को करना होगा।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी  ने की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से महिला मोर्चा राष्ट्रीय की महामंत्री श्रीमती इंदु बाला गोस्वामी ने एवं उत्तराखण्ड  प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी भूषण एवं महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा महानगर की अध्यक्ष कमलेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया एवं कंचन ठाकुर, बबीता सहोत्रा, ऋतु मित्रा, सरिता गॉड, सुमन सिंह भावना शर्मा मंजू शर्मा, मंजू कौशिक, पूनम बुटोला शर्मा उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ में बदल गया आस्था पथ, मास्टर प्लान के कार्यों के चलते बदल दिया गया मंदिर तक पहुंचने का रूट
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *